प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना विशेष पंजीयन अभियान में जिला तीसरे स्थान पर

बलौदाबाजार, 23 जुलाई 2026/sns/- कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक अधिक से अधिक हितग्राहियों को पंजीयन हेतु विशेष अभियान आयोजित की गई। जिले कुल 850 हितग्राहियों का पंजीयन किए जाने के लक्ष्य प्रदाय किया गया था जिसके विरुद्ध उपलब्धि का प्रतिशत् 198.5 रहा जो प्रदेश में तृतीय रैंक में है।

प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना में निर्धारित मापदंडो मे ंपात्र परिवारों के प्रथम बच्चे के जन्म पर 2 किश्तों में राशि 5000 तथा द्वितीय बालिका संतान होने पर एकमुश्त रू. 6000 दिए जाने का प्रावधान है। उक्त योजना का विशेष अभियान के दौरान मैदानी अमलों ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं,सहायिकाओं, पर्यवेक्षकों ,परियोजना अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन मॉनिटरिंग, पर्यवेक्षकों का समीक्षा बैठक कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का निर्देशित कर सभी पात्र हितग्राहियों का चयन कर पंजीयन कराया गया।प्रधानमंत्री मातृ्वदना येाजना के अंतर्गत 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक विशेष पंजीयन अभियान को सफल बनाने में जिला कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा प्रतिदिन मॉनिटरिंग कार्य किया गया एवं सभी परियोजना के समस्त परियोजना अधिकारियों का समय में सत्यापन कार्य किया जाना एवं समस्त सेक्टर पर्यवेक्षकों को प्रति दिन सत्यापन कार्य किया जाना उल्लेखनीय रहा। मुख्य भूमिका आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का है जिन्होंने तकनीकी समस्याओं का सामना करते हुए भी अपने कार्य दायित्व को समझते हुए अपने हितग्राहियों केा जागरूक कर निर्धारित समयवधि में अधिक से अधिक पंजीयन कार्य किया और शतप्रतिशत से अधिक पंजीयन कर प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना में राज्य में बलौदाबाजार जिले को 3 रैंक में स्थान दिलाकर मिसाल कायम की है।

About The Author