जिले में अब तक 381.6 मिमी. वर्षा दर्ज

बीजापुर, 23 जुलाई 2026/sns/- कलेक्टर कार्यालय भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभी तहसीलों में एक जून से अब तक 381.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
  इस दौरान सर्वाधिक 537.8 मिमी. औसत वर्षा भैरमगढ़ में दर्ज की गई है। इसी तहर कुटरू़ में 526.3 मिमी. वर्षा, बीजापुर में 428.1 मिमी. वर्षा, भोपालपटनम में 342.0 मिमी. वर्षा, गंगालूर में 302.3 मिमी. वर्षा एवं उसूर में 153.3 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है।

About The Author