नाले के पानी में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

बीजापुर, 23 जुलाई 2026/sns/ -कलेक्टर श्री विश्वदीप द्वारा छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत् राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा प्रबंधन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अंतर्गत नाले के पानी से डूबने से मृत्यु के प्रकरण में मृतक मासो कलमू के निकटतम वारिस उनकी पत्नि श्रीमती मासो कलमूमि निवासी ग्राम जांगला तहसील भैरमगढ़ को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत राशि का भुगतान संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिए गए है।

About The Author