जिले में किसानों को 81.84 प्रतिशत खाद का हुआ वितरण

मुंगेली, 27 जुलाई 2026/sns/- जिले के किसानों को उर्वरकों की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार प्रभावी व्यवस्था की गई है। अब तक 18 हजार 779 मीट्रिक टन से अधिक किसानों को उर्वरकों का वितरण किया जा चुका है, जो भंडारण का 81.84 प्रतिशत है। वर्तमान में सहकारी क्षेत्र में 04 हजार 168 मीट्रिक टन से अधिक उर्वरक शेष है, जिसे किसानों की मांग और आवश्यकता के अनुसार लगातार उपलब्ध कराया जा रहा है। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जमाखोरी या अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कृषि विभाग की उप संचालक श्रीमती वीणा ठाकुर ने बताया कि जिले में उर्वरकों की नियमित निगरानी की जा रही है। भंडारण, परिवहन एवं वितरण व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि खरीफ फसलों की बुवाई के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि निजी क्षेत्र के खाद की अनियमितता पर 25 केन्द्रों को शोकाज नोटिस, 08 केन्द्रों में विक्रय पर प्रतिबंध और 02 केन्द्रों से उर्वरक जब्ती की कार्रवाई की गई है। प्रशासन का लक्ष्य प्रत्येक पात्र किसान तक समय पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराकर बेहतर कृषि उत्पादन को बढ़ावा देना है।

About The Author