जीवन रक्षा पदक पुरस्कार के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव, 29 जुलाई 2026/sns/- केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जीवन रक्षा पदक पुरस्कार के लिए संस्तुतियां व नामांकन प्रस्ताव राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://www.awards.gov.in पर ऑनलाईन आमंत्रित की गई है। जीवन रक्षा पदक पुरस्कार किसी का जीवन बचाने के लिए प्रदान किया जाता है। पुरस्कार सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक एवं जीवन रक्षा पदक श्रेणी में प्रदान किया जाता है। सशस्त्र बलों, पुलिस बलों एवं मान्यता प्राप्त अग्नि शमन सेवा सहित अन्य क्षेत्रों के तथा अन्य व्यक्ति पुरस्कार हेतु पात्र है। पुरस्कार के लिए पात्र व्यक्ति 31 अगस्त 2026 तक जिला कार्यालय राजनांदगांव के कक्ष क्रमांक 94 में नामांकन प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकते है।

About The Author