सैनिक स्कूल में अंतर सदनीय अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

अम्बिकापुर, 30 जुलाई 2026/sns/-   सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कैडेटों के व्यक्तित्व विकास, तार्किक चिंतन, नेतृत्व क्षमता तथा प्रभावी अभिव्यक्ति कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अंतर सदनीय अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय ’’एकराष्ट्र, एक चुनाव रखा गया था’’। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य कर्नल राजेश बैंदा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वाद-विवाद प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में तार्किक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ-साथ किसी विषय के विभिन्न पहलुओं को समझने और अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की क्षमता को भी सुदृढ़ बनाती है। प्रतियोगिता का आयोजन जूनियर और सीनियर वर्गों में किया गया, जिसमें सभी सदनों के कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने ज्ञान, आत्मविश्वास और वक्तृत्व कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने ’’एक राष्ट्र, एक चुनाव’’ विषय के पक्ष और विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के समापन पर निर्णायकों द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार कैरारिप्पाहाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवर ऑलचैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के परिणाम, जूनियर वर्ग प्रथम स्थान –
कैडेट वंशध पोला (तेजसहाउस) कैडेट लोक श्रुति, कैडेट वंश धपोला, कैरारिप्पाहाउस कैडेट प्रत्यूष दीक्षित ,कैडेट माधवशौर्य पाण्डेय रहे। प्रधानाचार्य कर्नल राजेश बैंदा ने सभी विजेता और प्रतिभागी कैडेटों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं। विजेता कैडेटों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

About The Author