सहकारिता एवं उद्योग स्थायी समिति की बैठक 4 अगस्त को

रायगढ़, 30 जुलाई 2026/sns/- जिला पंचायत रायगढ़ की सहकारिता एवं उद्योग स्थायी समिति की बैठक 4 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति करेंगे। बैठक में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के अंकेक्षण, खाद एवं बीज भंडारण की स्थिति तथा अनियमितताओं पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही अपेक्स बैंक की कार्यप्रणाली एवं आगामी धान उपार्जन की तैयारियों पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन दुकानों की स्थिति, खाद्यान्न वितरण व्यवस्था, कुटीर एवं ग्रामोद्योग, मितव्ययता एवं अल्पबचत, बाजार एवं सांख्यिकी से जुड़े विषयों एवं सभापति की अनुमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।

About The Author