सीधी भर्ती विज्ञापन में संशोधन
राजनांदगांव, 04 अगस्त 2026/sns/- कार्यालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजनांदगांव द्वारा विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती हेतु 22 जुलाई 2026 को विज्ञापन जारी किया गया था। जिसमें संशोधन किया गया है। संशोधन विज्ञापन अनुसार लिखित परीक्षा के पश्चात स्टेनोग्राफर हिन्दी के पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता स्नातक की परीक्षा में प्राप्त अंकों के मेरिट के आधार पर रिक्त पद के 40 गुणा अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा हेतु आमंत्रित किया जाएगा। इसी तरह लिखित परीक्षा के पश्चात सहायक ग्रेड-3 के पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता स्नातक की परीक्षा में प्राप्त अंकों के मेरिट के आधार पर रिक्त पद के 40 गुणा अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा हेतु आमंत्रित किया जाएगा।