मतदाता साक्षरता क्लब (ईएलसी) का किया जाएगा गठन
राजनांदगांव, 05 अगस्त 2026/sns/- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोडऩे सशक्त एवं प्रभावी चुनावी भागीदारी की संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से सभी मतदान केन्द्रों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों सहित अन्य सभी शैक्षणिक संस्थान तथा अन्य शासकीय व अशासकीय संस्थानों में मतदाता साक्षरता क्लब (ईएलसी) का गठन किया जाएगा। मतदाता साक्षरता क्लब अंतर्गत ईएलसी फ्यूचर वोटर्स में शिक्षक नोडल ऑफिसर होंगे एवं कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थी सदस्य होंगे। ईएलसी न्यू वोटर्स में प्रोफेसर व सहायक प्रोफेसर नोडल ऑफिसर होंगे एवं महाविद्यालय स्तर में 18 से 21 वर्ष के विद्यार्थी सदस्य होंगे। ईएलसी चुनाव पाठशाला में बूथ लेबल ऑफिसर नोडल ऑफिसर होंगे एवं मतदान केन्द्र में ग्रामीणों को सदस्य के रूप में सम्मिलित किया जाएगा। ईएलसी वोटर्स अवेयरनेस फोरम में शासकीय-अशासकीय कार्यालय में विभाग प्रमुख व कार्यालय संस्था प्रमुख किसी भी एक अधिकारी या कर्मचारी को नोडल अधिकारी नियुक्त करेंगे एवं कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी सदस्य होंगे।