कक्षा 10वीं के मेरिट विद्यार्थियों के पंजीयन एवं सत्यापन के लिए 30 अगस्त तक पोर्टल खुला

राजनांदगांव, 05 अगस्त 2026/sns/-मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से प्राप्त मेरिट सूची को छत्तीसगढ़ छात्रवृत्ति पोर्टल के पब्लिक डोमेन में अपलोड कर दिया गया है। कक्षा 12वीं के मेरिट विद्यार्थियों के लिए प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने की शर्तों के अनुसार किसी महाविद्यालयीन संस्था में अध्ययनरत होना अनिवार्य है। वर्तमान में महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया जारी होने के कारण कक्षा 12वीं के मेरिट विद्यार्थियों के पंजीयन के लिए पोर्टल पर पृथक लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। कक्षा 10वीं के मेरिट विद्यार्थियों के पंजीयन एवं सत्यापन के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल पर 30 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे तक लिंक उपलब्ध रहेगा। पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर पंजीयन एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण करना होगा।

About The Author