रोजगार मेला में 55 आवेदकों का प्राथमिक चयन एवं 18 को स्थल पर ही मिला आफॅर लेटर

बलौदाबाजार ,5 अगस्त 2026/sns/- कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में बुधवार को रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार में 184 पदों हेतु रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मेले में 107 आवेदकों द्वारा साक्षात्कार में भाग लिया गया जिसमें से 55 आवेदकों का प्राथमिक चयन कर 18 आवेदकों को मेला स्थल पर आफर लेटर प्रदान किया गया। जिला रोेजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार रोजगार मेला में नियोजक कुंजीलाल फ्यूल बलौदाबाजार द्वारा सेल्स, मार्केटिंग एवं टेली के रिक्त पदों हेतु 25 आवेदकों द्वारा साक्षात्कार में भाग लिया गया, जिसमें 7 आवेदकों का प्राथमिक चयन किया गया। जिन्दल स्टील लिमिटेड मदिर हसौद द्वारा मशीनिष्ट के रिक्त पदों हेतु 18 आवेदक साक्षात्कार लिया गया जिसमें 12 आवेदकों का प्राथमिक चयन किया गया है। दुर्गेश सिक्योरिटी सर्विसेस रायपुर द्वारा सेक्यिोरिटी गार्ड के रिक्त पदों हेतु साक्षात्कार लिया गया जिसमें 30 आवेदक उपस्थित हुए इसमें से 20 आवेदकों का प्राथमिक चयन कर 12 आवेदकों को मेला स्थल पर ऑफर लेटर प्रदान किया गया। इंडिया हेल्प पाइंट रायपुर द्वारा मार्केटिंग के पदों हेतु साक्षात्कार लिया गया जिसमें 18 आवेदक उपस्थित हुए उसमें से 12 आवेदकों का प्राथमिक चयन कर 4 आवेदकों को मेला स्थल पर ऑफर लेटर प्रदान किया गया। जायका आटो मोबाईल रायपुर द्वारा सेल्स, तकनीशियन, सर्विस एडवाजर एवं कस्टमर केयर के रिक्त पदों हेतु साक्षात्कार लिया गया जिसमें 16 उपस्थित हुए इसमें से 6 आवेदकों का प्राथमिक चयन कर 02 आवेदकों को मेला स्थल पर ऑफर लेटर प्रदान किया गया है। समस्त नियोजकों द्वारा प्राथमिक एवं अंतिम चयनित आवेदकों को एक सप्ताह के अंदर अपने अपने संस्था में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है ताकि चयन संबंधित अंतिम कार्यवाही पूर्ण किया जा सकें।

About The Author