जिले में अब तक 653.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

बलौदाबाजार, 5 अगस्त 2026/sns/- जिले में चालू मानसून के दौरान 1 जून से 5 अगस्त 2026 तक 653.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब तक तहसील टुण्डरा में 914मिमी, बलौदाबाजार में 781.7 मिमी, लवन में 620.8 मिमी, भाटापारा में 577.9 मिमी, कसडोल 581.7 मिमी, पलारी में 677.5 मिमी, सुहेला 567.1 मिमी, सिमगा में 527.7 मिमी एवं सोनाखान 633.8 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है। इस तरह कुल 5882.2 मिमी वर्षा अभी तक दर्ज की गई है जिसकी औसत वर्षा 653.6 मिमी है।

About The Author