आईटीआई में पांचवें मेरिट सूची के चयनित अभ्यर्थियों का प्रवेश 8 अगस्त तक
बिलासपुर, 7 अगस्त 2026/sns/-आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी में प्रशिक्षण सत्र 2026-27 एवं 2026-28 में पांचवीं मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया जारी है। चयनित अभ्यर्थी 8 अगस्त 2026 तक सवेरे 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच प्रवेश ले सकते हैं। संस्था के प्राचार्य ने बताया कि पांचवीं मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश के समय अपने सभी मूल शैक्षणिक दस्तावेज साथ लेकर संस्था में उपस्थित होना अनिवार्य है। निर्धारित अवधि के भीतर दस्तावेजों का सत्यापन एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। रचना/