बारिश भी नहीं रोक सकी देशभक्ति का जज्बा बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

महासमुन्द, 08 अगस्त 2026/sns/- राष्ट्रभक्ति के उत्साह से सराबोर बच्चों ने बारिश के बीच भी पूरे जोश के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए बड़ी संख्या में बच्चों ने यात्रा में सहभागिता की।

शहर के मिनी स्टेडियम में आयोजित तिरंगा यात्रा में महासमुन्द सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, महासमुन्द विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, जिला स्काउट एवं गाइड संघ के अध्यक्ष श्री ऐतराम साहू, महिला आयोग सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवी चंद राठी, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती हुलसी चंद्राकर, रेडक्रॉस समिति अध्यक्ष श्री संदीप दीवान, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री अनुपमा आनंद, पार्षदगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित जिला प्रशासन के अधिकारी  शामिल हुए और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

 बारिश के बावजूद बच्चों का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे मार्ग में भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन ने बच्चों को राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए प्रेरित किया। तिरंगा यात्रा ने नागरिकों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया।

About The Author