हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा रैली

अम्बिकापुर, 11 अगस्त 2026/sns/-   हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 13 अगस्त 2026 को अंबिकापुर में तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया जाएगा। तिरंगा यात्रा रैली दोपहर 03ः00 बजे शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अंबिकापुर से प्रारंभ होगी।
तिरंगा यात्रा का निर्धारित रूट शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से प्रारंभ होकर महामाया चौक, संगम  चौक एवं घड़ी चैक होते हुए गांधी स्टेडियम पहुंचेगा। गांधी स्टेडियम में राष्ट्रगीत के साथ तिरंगा यात्रा रैली का समापन किया जाएगा।
तिरंगा यात्रा में जिले के विभिन्न विद्यालयों के स्काउट, गाइड, एनसीसी, रेडक्रॉस एवं स्कूली विद्यार्थी निर्धारित गणवेश में अपने-अपने तिरंगे के साथ शामिल होंगे। संबंधित संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित संख्या के अनुसार विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए संस्था के शिक्षकों के नेतृत्व में विद्यार्थियों को तिरंगा यात्रा में शामिल कराएं।

About The Author