सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को
अम्बिकापुर, 11 अगस्त 2026/sns/- खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि आम नागरिकों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के साथ मिल-जुलकर आगे बढ़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त 2026 को सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। सद्भावना दौड़ का प्रारंभ प्रातः 06ः30 बजे शा.बहु उ. मा. विद्यालय अम्बिकापुर के खेल प्रांगण से प्रारंभ होकर गुरुनानक चौक, महामाया चैक, संगम चौक, घड़ी चौक से होते हुए सिविल कोर्ट के सामने गांधी स्टेडियम परिसर में सम्पन्न होगा। उन्होंने कार्यक्रम में जन प्रतिनिधि, स्कूली छात्र व छात्राएं, आम नागरिक, अधिकारी/कर्मचारी, खिलाड़ी, खेल संघों के पदाधिकारियों से अपील किया है कि समाज में पारस्परिक सद्भाव बनाये रखने के उद्देश्य से उक्त तिथि व स्थान में प्रातः 06ः30 बजे अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं व अधिक से अधिक संख्या में बढ़-चढ़ कर सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ में शामिल हों।