राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा पदों पर भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी
मुंगेली, 11 अगस्त 2026/sns//- जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों की जांच एवं परीक्षण उपरांत पात्र-अपात्र सूची जारी की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सूची पर दावा-आपत्ति 19 अगस्त तक https://mungelinhms.indicompute.com/objection/ के माध्यम से आनलाइन आमंत्रित किया गया है। सूची का अवलोकन जिले के वेबसाइट https://mungeli.gov.in/en/notice_category/recruitment/ तथा कार्यालय सीएमएचओ के सूचना पर किया जा सकता है।