नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन में सुधार 12 अगस्त तक
मुंगेली, 11 अगस्त 2026/sns/- जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा सत्र 2027-28 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त तक आमंत्रित किया गया था। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर 12 अगस्त तक सुधार किया जा सकता है। नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के ऑनलाइन पोर्टल cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ के माध्यम से अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं।