छात्रावास-आश्रमों के निरीक्षण को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक 17 अगस्त को
रायगढ़, 13 अगस्त 2026/sns/- जिले के छात्रावास एवं आश्रमों के निरीक्षण के संबंध में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन 17 अगस्त को किया जाएगा। बैठक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायगढ़ की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे जिला कार्यालय के सृजन सभा कक्ष में आयोजित होगी। संबंधित अधिकारियों को बैठक में आवश्यक जानकारी के साथ उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु कहा गया हैं।