कलेक्टर श्री अमित कुमार ने आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील

सुकमा, 13 अगस्त 2026/sns/- कलेक्टर श्री अमित कुमार ने जिलेवासियों से अपील की है कि आज जिले में आयुष्मान महाभियान चलाया जा रहा है। राशन कार्ड में दर्ज सभी पात्र सदस्यों का आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं, जिससे 5 लाख रूपये तक के निःशुल्क इलाज और अन्य स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठा सकें। इसके लिए गांव और घरों में आने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीम को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर सहयोग करें। इसके साथ ही 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक विशेष रूप से अपना श्आयुष्मान वय वंदना कार्डश् अवश्य बनवायें।

About The Author