जिले में हर्षाेल्लास से मनाई गई 80वें स्वतंत्रता दिवस

सुकमा, 15 अगस्त 2026/sns/- राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की 80वें वर्षगांठ सुकमा जिले में पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। हर वर्ष की भांति इस बार भी मुख्य समारोह जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम सुकमा में आयोजित किया गया। इस जिलास्तरीय कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि ने कलेक्टर श्री अमित कुमार और पुलिस अधीक्षक श्री मयंक गुर्जर के साथ परेड का निरीक्षण किया। साथ ही एकता और अखंडता का संदेश देते रंग-बिरंगे गुब्बारे नील गगन में छोड़े गए। राष्ट्रगान के साथ ही हर्ष फायर किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड कमांडर के रूप में श्री रवि उपाध्याय और 2 वाईसी सूबेदार श्री रमेश पुरेना ने प्लाटून का नेतृत्व किया। समारोह में शामिल शहीदों के परिजनों को मुख्य अतिथि द्वारा शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संदेश का वाचन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह पावन पर्व माँ भारती की वंदना का दिन है। आज हम भारत माता के उन सभी महान सपूतों को नमन कर रहे हैं, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आज का दिन देश की एकता, अखण्डता की गौरवशाली यात्रा से प्रेरणा लेकर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का है। भारत का महान स्वतंत्रता संग्राम महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, डॉ. भीमराव अंबेडकर, वीर सावरकर सहित असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की अमर गाथा है। स्वतंत्रता के इस पावन अवसर पर हम धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह और वीर गुंडाधुर के संघर्ष को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं।
माओवाद से मुक्त होकर बस्तर के हर कोने में लोग तिरंगा यात्रा के जरिए स्वतंत्रता का उत्सव मना रहे हैं। बस्तर की सर्वांगीण प्रगति, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार के सबसे बड़े लक्ष्यों में शामिल है। इसका जीवंत उदाहरण है जगदलपुर में राष्ट्रीय स्तर की मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक का आयोजन, जिसमें केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी सहित चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सहभागिता की।
अब बस्तर के नवनिर्माण का स्वर्णिम समय है। “नियद नेल्ला नार 2.0“ और “बस्तर मुन्ने अभियान“ के जरिए हम विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रहे हैं। 31 योजनाओं और 14 सामुदायिक सुविधाओं के शत-प्रतिशत सेचुरेशन से हम बस्तर संभाग के 39 लाख से अधिक लोगों को लाभान्वित कर रहे हैं। बस्तर में नक्सल हिंसा के चलते बंद पड़े स्कूलों को हमने दोबारा प्रारंभ कराया। साथ ही 36 नए स्कूल भी स्वीकृत किए हैं। ओरछा और जगरगुंडा जैसे सुदूर क्षेत्रों में हम एजुकेशन सिटी विकसित कर रहे हैं।
परेड एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सीनियर विंग परेड में प्रथम स्थान सीआरपीएफ, द्वितीय जिला महिला पुलिस बल और तृतीय डीआरजी को मिला। जूनियर विंग में आईएमएसटी स्कूल सुकमा ने प्रथम, कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय सुकमा ने द्वितीय, पीएमश्री बालक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में कस्तूरबा गांधी विद्यालय सुकमा ने प्रथम, पोटाकेबिन स्कूल सुकमा ने द्वितीय और पोटा केबिन स्कूल सुकमा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण

About The Author