कलेक्टर श्री अमित कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण
सुकमा, 15 अगस्त 2026/sns/- कलेक्टर श्री अमित कुमार ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्टोरेट परिसर में प्रातः 7ः30 बजे ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर कलेक्टर सहित जिला अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर नमन किया गया। तत्पश्चात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का गायन किया। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अमित कुमार ने सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा पूरे विश्व में भारत ही ऐसा देश है जिसे हम माता के नाम से पुकारते हैं, भारत माता कहते हैं। देश की स्वतंत्रता के लिए हमारे पूर्वजों ने अपनी कुर्बानी दी है। हम सभी का कर्त्तव्य है कि हम ईमानदारी से अपने कार्य का निर्वहन करें। हर व्यक्ति को देश के लिए कुछ करने में योगदान देना चाहिए, इसलिए अपने कार्य का निष्ठापूर्वक ढंग से निर्वहन करें। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री शबाब ख़ान, सुश्री निधि प्रधान सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।