जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक 18 अगस्त को
बिलासपुर, 17 अगस्त 2026/sns/- कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला जल स्वच्छता समिति (डीडब्ल्यूएसएम) की बैठक 18 अगस्त को टीएल बैठक उपरांत सवेरे 11 बजे जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में होगी।
बैठक में पूर्ण एवं हस्तांतरित योजनाओं का भुगतान देयक हेतु अनुमोदन, भू-जल जेजेएम 2.0 कार्य योजना का प्रस्ताव, सोलर योजना की लागत जीएपी एवं जिला स्तरीय परीक्षण प्रयोगशाला में यूपीवीसी पाईप के ऐश कंटेन्ट जांच हेतु उपकरण व रसायन जेम पार्टल से क्रय हेतु प्राक्कलन की लागत राशि रू. 1.53 लाख का स्वीकृति संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इसके अलावा कलेक्टर की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा होगी।