सहकारी समिति की मतदाता सूची पर दावा आपत्ति 21 अगस्त तक
बिलासपुर, 17 अगस्त 2026/sns/- छत्तीसगढ फिल्म लोककला एवं मिनी थियेटर सहकारी समिति मर्यादित बिलासपुर की मतदाता सूची का प्रथम प्रकाशन किया गया है। सूची के संबंध में 21 अगस्त तक सदस्यों द्वारा आपत्ति दावा किया जा सकता है। 22 अगस्त को दावा आपत्ति का निराकरण कर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।