बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओे योजनांतर्गत युवा खेल महोत्सव का हुआ आयोजन

बलौदाबाजार, 21 अगस्त 2026/sns/- शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार के नेतृत्व में जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओे योजनांतर्गत युवा खेल महोत्सव का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धाराशिव, खैरा, पासिद,बांसंकरा, स्वामी आत्मानंद स्कूल रोहांसी में शिक्षा विभाग के समन्वय से आयोजन किया गया।खेल महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

महोत्सव मे कई तरह की खेल जैसे कुर्सी दौड़, सोलो साईकिल, जलेबी दौड़, रस्साकशी, निबंध लेखन आदि खेल महिला सशक्तिरण के टीम द्वारा आयोजित की गई । खेल महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं एवं अभिभावकों को बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूक किया गया साथ ही साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला हेल्प लाइन 181, सखी वन स्टाप सेंन्टर, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पालना, चाईल्ड हेल्प लाईन 1098 विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक प्रीति नवरत्न, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ कौशिल्या सोनवानी, सुश्री नम्रता साहू, स्कूल प्राचार्य, शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

About The Author