बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया की सरकार
मोहला, 27 अगस्त 2026/sns/-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील सोच और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना अनेक परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के माध्यम से मिल रही आर्थिक सहायता महिलाओं के हाथों को मजबूती दे रही है और वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार कर रही हैं। महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त के रूप में एक हजार रुपये की राशि मिलने से ग्राम पाडारवानी निवासी श्रीमती कविता कोलियारे के चेहरे पर खुशी खिल उठी। योजना के माध्यम से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कर रही हैं। रक्षाबंधन से पहले योजना की राशि मिलने पर श्रीमती कविता कोलियारे ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “विष्णु भैया ने सितंबर की राशि अगस्त में देकर हम बहनों को रक्षाबंधन का उपहार दिया है। इससे हमारी खुशियां दोगुनी हो गई हैं।” उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं को अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग दे रही है। श्रीमती कविता ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही है। योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग बच्चों की शिक्षा, पोषण और अन्य आवश्यकताओं पर किया जा रहा है। इससे परिवारों को आर्थिक मजबूती मिल रही है तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में नई उम्मीद जगी है।