​कॉलेजों में 31 अगस्त तक होंगे एडमिशन 

​सारंगढ़ बिलाईगढ़ , 29 अगस्त 2026/sns/- राज्य के कुछ शासकीय और निजी महाविद्यालयों में अभी भी सीटें रिक्त हैं, वहाँ छात्र अब 31 अगस्त 2026 तक दाखिला ले सकेंगे। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में प्रवेश अंतिम तिथि तक ले सकते हैं।  ​उल्लेखनीय है कि इससे पहले उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत प्राचार्य स्तर पर प्रवेश की समय सीमा 31 जुलाई तक और कुलपति की अनुमति से 14 अगस्त तक तय की गई थी, लेकिन अंतिम तिथि बीतने के बाद भी कई महाविद्यालयों में सीटें खाली रह गई थीं और दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले कई अभ्यर्थी समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने तिथि विस्तार का यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

About The Author