आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
जगदलपुर, 31 अगस्त 2026/ sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना तोकापाल विकासखण्ड के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र चैतुपारा टेकामेटा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा बड़ेमारेंगा मुण्डापारा में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 02 सितम्बर 2026 से 9 सितम्बर 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन निर्धारित ऑनलाइन लिंक https://aww.e-bharti.in/ पर किए जाएंगे। भर्ती संबंधी पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना, दरभा से कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।