लेखा प्रशिक्षण शाला में लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारी हेतु 30 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

अम्बिकापुर, 31 अगस्त 2026/sns/-  लेखा प्रशिक्षण शाला अंबिकापुर के प्राचार्य ने बताया कि सत्र नवम्बर 2026 से फरवरी 2027 तक लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारी हेतु आवेदन 01 सितम्बर से 30 सितम्बर 2026 तक निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों सहित आमंत्रित किया गया है। पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र जिसमें 03 वर्ष पूर्ण सेवा के साथ परिवीक्षा अवधि अनिवार्य रूप से पूर्ण होने के पश्चात अपने कार्यालय/विभाग के माध्यम से लेखा प्रशिक्षण शाला अम्बिकापुर के कार्यालय प्राचार्य में निर्धारित समयावधि में जमा/प्रेषित किया जा सकता है।

About The Author