कौशल विकास योजनाओं के तहत विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षकों की आवश्यकता

मोहला, 31 अगस्त 2026/sns/- जिला कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जिले के युवाओं को विभिन्न कोर्स में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाना है। इसके लिए विभिन्न प्रशिक्षण प्रदाता संस्थाओं में TOT प्रशिक्षकों की आवश्यकता है। प्रशिक्षकों की आवश्यकता असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन, असिस्टेंट मेसन, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, सोलर पीवी इंस्टालर (सूर्यमित्र), जल वितरक संचालक एवं मशरूम ग्रोवर कोर्स के लिए है। इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो एवं रिज्यूमे सहित प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक लाइवलीहुड कॉलेज मोहला अथवा संबंधित प्रशिक्षण प्रदाता संस्थाओं में आवेदन जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए मोबाइल/व्हाट्सऐप नंबर 7974714091 पर संपर्क किया जा सकता है।

About The Author