जिले में अब तक 906.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
बलौदाबाजार, 31 अगस्त 2026/sns/- जिले में चालू मानसून के दौरान 1 जून से 31 अगस्त 2026 तक 906.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब तक तहसील टुण्डरा में 1132 मिमी, बलौदाबाजार में 1037 मिमी, पलारी में 968.9 मिमी, लवन में 890.7 मिमी, सुहेला 854.1 मिमी, सिमगा में 830.8 मिमी, कसडोल 842.3 मिमी, भाटापारा में 837.8 मिमी एवं सोनाखान 748.2मिमी. वर्षा दर्ज की गई है। इस तरह कुल 8157.3 मिमी वर्षा अभी तक दर्ज की गई है जिसकी औसत वर्षा 898.7 मिमी है।