अस्थाई फटाका लायसेंस हेतु 30 सितम्बर तक कर सकते हैं आवेदन
अम्बिकापुर, 01 सितम्बर 2026/sns/- अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी ने बताया कि वर्ष-2026 में दशहरा एवं दीपावली त्योहार को ध्यान में रखते हुए जिले अंतर्गत फुटकर फटाका विक्रय किए जाने के लिए लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से आवेदन ऑनलाइन प्राप्त किये जा रहे हैं। इच्छुक फुटकर फटाका व्यापारी लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 30 सितम्बर 2026 तक कर सकते हैं, ताकि प्राप्त आवेदनों को समय पर निराकरण कर अस्थाई फटाका लाइसेंस समय-सीमा में जारी किया जा सके। आवेदन पत्र के साथ साईट मैप, जीएसटी पंजीयन प्रमाण पत्र, स्वयं का पासपोर्ट आकार का 02 नग फोटो एवं फोटोयुक्त परिचय पत्र अनिवार्य है।