विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने कलेक्टर को बांधी राखी

बलौदाबाजार, 1 सितम्बर 2026/sns/- रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर मनोविकास केन्द्र के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर  कलेक्टर कुलदीप शर्मा से मुलाकात की और उन्हें रक्षासूत्र बांधा।इस अवसर पर बच्चों ने अपने हाथों से तैयार किया गया स्नेह से भरा विशेष उपहार भी कलेक्टर को भेंट किया।

कलेक्टर श्री शर्मा ने बच्चों द्वारा तैयार किए गए उपहार की सराहना की और उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर बच्चों में खुशी और उत्साह देखने को मिला तथा उनके रचनात्मक कार्यों और प्रतिभा को प्रोत्साहन मिला।कलेक्टर ने बच्चों के साथ आत्मीय पल बिताए और उनकी प्रतिभा व लगन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन बच्चों में असीम क्षमताएं हैं और इन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने व उचित अवसर प्रदान करने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

About The Author