जिला कार्यालय भवन की साफ-सफाई एवं बगीचों के संधारण हेतु द्वितीय निविदा 16 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित
राजनांदगांव, 01 सितम्बर 2026/sns/- जिला कार्यालय भवन राजनांदगांव अंतर्गत परिसर एवं शौचालयों की साफ-सफाई तथा परिसर के भीतर स्थित संपूर्ण बगीचों के संधारण कार्य हेतु वर्ष 2026-27 की अवधि माह अक्टूबर 2026 से नवम्बर 2027 तक के लिए द्वितीय निविदा आमंत्रित की गई है। इच्छुक निविदाकार 16 सितम्बर 2026 को संध्या 4 बजे तक निविदा प्रस्तुत कर सकते हैं। निविदा आमंत्रण हेतु निर्धारित प्रपत्र का आवेदन पत्र, निविदा की शर्तों एवं अन्य जानकारी जिला कार्यालय नाजिर शाखा राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है। प्राप्त निविदा को 16 सितम्बर 2026 को संध्या 4.30 बजे उपस्थित निविदाकारों के समक्ष खोली जाएंगी।