प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु तृतीय काउंसलिंग 3 से 9 सितंबर तक

        मोहला, 2 सितंबर 2026/sns/- मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं (सत्र 2026-27) में प्रवेश हेतु तृतीय काउंसलिंग 3 से 9 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग सूची एवं तिथि विभागीय वेबसाइट पर प्रदर्शित की गई है। काउंसलिंग सूची में दर्शाए गए आवंटित प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक काउंसलिंग होगी। सीट रिक्त रहने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची के विद्यार्थियों की काउंसलिंग 10 से 15 सितंबर 2026 तक होगी।
प्रयास बालक/कन्या आवासीय विद्यालय, बीजापुर में प्रवेश हेतु काउंसलिंग 3 से 9 सितंबर तक प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय, गुढ़ियारी, जनता कॉलोनी, एफसीआई गोदाम के पास, रायपुर में होगी। शासकीय अवकाश के कारण 4 से 6 सितंबर तथा 12 से 15 सितंबर तक काउंसलिंग नहीं होगी।
काउंसलिंग में विद्यार्थियों को कक्षा 8वीं में 60 प्रतिशत अंक की अंकसूची, नक्सल पीड़ित प्रमाण पत्र, अल्पसंख्यक वर्ग का नोटरी सत्यापन प्रमाण पत्र (10 रुपये के नॉन-ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर), जाति प्रमाण पत्र एवं विशेष पिछड़ी जनजाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। विशेष श्रेणी से चयनित विद्यार्थियों को दिव्यांगता, दिव्यांग माता-पिता की संतान, अनाथ, विधवा/परित्यक्ता महिला की संतान अथवा शहीद सैनिक/पुलिस/अर्द्धसैनिक/सशस्त्र बल के बच्चे होने संबंधी प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।
प्रवेश की पात्रता होने पर दो दिवस के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी से काउंटर हस्ताक्षरित ट्रांसफर सर्टिफिकेट तथा जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। अधिक जानकारी एवं काउंसलिंग सूची के लिए विभागीय वेबसाइट विभागीय वेबसाइट (https://eklavya.cg.nic.in/?utm_source=chatgpt.com) का अवलोकन किया जा सकता है।

About The Author