संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा 2026 18 सितंबर को आयोजित

अम्बिकापुर, 02 सितम्बर 2026/sns/- विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में अभ्यर्थी की उपस्थिति सर्वथा प्रावधिक है। किसी भी स्तर पर विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तुत जानकारी में त्रुटि पाए जाने अथवा अभ्यर्थी को अपात्र पाए जाने पर उसकी अभ्यर्थिता निरस्त की जा सकती है।

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में निर्धारित अनुक्रमांक पर बैठने तथा उपस्थिति पत्रक एवं उत्तर पुस्तिका पर निर्धारित स्थान पर हस्ताक्षर करने होंगे। परीक्षा के दौरान अनुशासनहीनता अथवा अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र से निष्कासित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच अथवा अन्य किसी भी प्रकार के संचार साधन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.sggcg.in एवं सूचना पटल पर प्रदर्शित विस्तृत अधिसूचना का अवलोकन कर सकते हैं।

About The Author