अस्वच्छ व्यवसाय से जुड़े परिवारों के विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति

मोहला, 3 सितंबर 2026/sns/-केन्द्र प्रवर्तित प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत अस्वच्छ व्यवसाय में कार्यरत परिवारों के कक्षा 1वीं से 10वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। योजना के तहत गैर-छात्रावासी विद्यार्थियों को 3,500 रुपये तथा छात्रावासी विद्यार्थियों को 8,000 रुपये प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति दी जाती है। योजना का लाभ लेने के लिए किसी आय सीमा का प्रावधान नहीं है। पात्र विद्यार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र आवश्यक है। विभाग ने सभी जिलों में योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा पात्र विद्यार्थियों के प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाने के निर्देश दिए हैं। जिला स्तर पर आवेदन की धीमी गति को देखते हुए अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से समय पर आवेदन करने की अपील की गई है। पात्र विद्यार्थियों का अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन बनवाना सुनिश्चित किया जाना है। इसके बाद सितंबर माह से छात्रवृत्ति पोर्टल पर विद्यार्थियों के पंजीयन एवं सत्यापन की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। विभाग ने संबंधित संस्थाओं एवं अधिकारियों से पात्र विद्यार्थियों को योजना की जानकारी पहुंचाकर समय-सीमा में आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कराने कहा है।

About The Author