आरक्षण की कार्यवाही 15 सितम्बर 2026 दिन मंगलवार को इन्द्रावती सभाकक्ष में
बीजापुर, 03 सितम्बर 2026/sns/- छत्तीसगढ, नगरपालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिये वार्डाे का आरक्षण) नियम 1994 के तहत नगर पंचायत भैरमगढ एवं नगर पंचायत भोपालपटनम के वार्डाे का आरक्षण 15 सितम्बर 2026 दिन मंगलवार को अपरान्ह 03.00 बजे जिला कार्यालय बीजापुर के (इन्द्रावती सभाकक्ष) में किया जावेगा।
आरक्षण की कार्यवाही के दौरान जो भी नागरिक उपस्थित रहना चाहते है, वे निर्धारित दिवस एवं समय पर जिला कार्यालय बीजापुर के इन्द्रावती सभाकक्ष में उपस्थित हो सकते हैं।