प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 15 सितम्बर को जिला रोजगार कार्यालय में
बीजापुर, 10 सितम्बर 2026/sns/- निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक समस्त 18 वर्ष से अधिक आवेदकों को सूचित किया जाता है कि उक्त प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से कम्प्यूटर ऑपरेटर के 02 पदों पर भर्ती किया जाना है। इच्छुक एवं अर्हताधारी अभ्यर्थी अपने समस्त दस्तावेजों के साथ 15 सितम्बर 2026 को प्रातः 11ः00 बजे कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कलेक्टर परिसर बीजापुर में स्वयं उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 9399968296, 8319624928 में सपर्क कर सकते हैं।