कौशल परीक्षा उपरांत अंतिम वरीयता सूची जारी
बीजापुर, 10 सितम्बर 2026/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण समिति, संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन वात्सल्य योजनांतर्गत बाल देखरेख संस्था एवं बालगृह बालिका के संचालन हेतु विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी। भर्ती के लिए काउंसलर के 01 पद, परिवीक्षा अधिकारी/बाल कल्याण अधिकारी/केस वर्कर के 01 पद, हाउस मदर के 02 पद, स्टोर कीपर सह लेखापाल के 01 पद, रसोईया के 02 पद, सहायक सह चौकीदार के 02 पद तथा हाउस कीपर के 01 पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
चयन समिति द्वारा निर्धारित चयन प्रक्रिया के अनुसार अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त प्रतिशत के आधार पर 60 प्रतिशत अधिमान्यता, अनिवार्य न्यूनतम अनुभव के आधार पर अधिकतम 10 अंक तथा बाल देखरेख संस्था के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को अधिकतम 10 बोनस अंक प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त कौशल परीक्षा/साक्षात्कार में 20 अंकों के आधार पर प्राप्तांक को शामिल करते हुए अभ्यर्थियों की अंतिम वरीयता एवं मेरिट सूची तैयार की गई है।
उक्त चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत विभिन्न पदों के लिए अंतिम वरीयता मेरिट सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। अभ्यर्थी जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.bijapur.gov.in पर जाकर अंतिम वरीयता सूची का अवलोकन कर सकते हैं।