बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह 18 एवं 19 सितम्बर 2026 तक दो दिवसीय कार्यक्रम का होगा आयोजन
जांजगीर-चांपा, 16 सितंबर 2026/sns/- बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति में 18 एवं 19 सितम्बर 2026 तक दो दिवसीय स्मृति समारोह का आयोजन सीमार्ट परिसर (कचहरी चौक) जांजगीर में किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े होंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक जांजगीर-चांपा श्री ब्यास कश्यप, विधायक अकलतरा श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह, विधायक पामगढ़ श्रीमती शेषराज हरबंश, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव श्री अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सत्यलता आनंद मिरी, नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल, नगर पालिका परिषद चांपा श्री प्रदीप नामदेव होंगे।
कार्यक्रम विवरण –
जांजगीर 18 सितम्बर को दोपहर 12 बजे प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि, श्रद्धांजलि कार्यक्रम, 12.30 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ, दोपहर 01 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेननी एवं शहीद परिवारों का सम्मान, दोपहर 01.30 मंचीय कार्यक्रम एवं प्रतिभा कार्यक्रम, दोपहर 2.30 बजे स्थानीय कलाकारों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, सायं 05 बजे विधिक संगोष्ठी एवं सायं 6 बजे छत्तीसगढ़ी लोक कलाकरो की सांस्कृति प्रस्तुतियां का आयोजन किया जाएगा।
कृषि विज्ञान केन्द्र जर्वे में 19 सितम्बर को प्रातः 11 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ, 11.30 बजे उद्यानिकी फसलों पर व्याख्यान, दोपहर 12 बजे दलहन, तिलहन, मशरूम आदि फसलों पर व्याख्यान, दोपहर 12.30 बजे ग्रीष्मकालीन धान के बदले वैकल्पिक फसलों पर व्याख्यान, दोपहर 01 बजे कृषि विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी, दोपहर 01.30 बजे उद्यानिकी विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी, दोपहर 03 बजे पशुपालन विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी, दोपहर 03.30 बजे मत्स्य विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी एवं सायं 04 बजे नवीन कृषि तकनीक एवं उपकरणों का अवलोकन किया जाएगा।