केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंच से सुकमा की बिहान दीदियों का सम्मान, बढ़ा गौरव
सुकमा, 16 सितम्बर 2026/sns/- केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जिला सक्ती में शुक्रवार को आयोजित एक दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जनपद पंचायत कोंटा के ग्राम पंचायत दुब्बाटोटा स्थित विद्या महिला संकुल संगठन के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस दौरान सुदूरवर्ती एवं दुर्गम क्षेत्रों में महिला स्व-सहायता समूहों को संगठित कर स्वरोजगार एवं आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई।
जिला प्रशासन सुकमा के मार्गदर्शन में बिहान के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। विद्या महिला संकुल संगठन द्वारा क्षेत्र में वनोपज संग्रहण, आजीविका संवर्धन तथा महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों की आय बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान सुदूरवर्ती क्षेत्र की महिलाओं द्वारा किए जा रहे जमीनी प्रयासों की महत्वपूर्ण पहचान माना गया।
सम्मान प्राप्त होने पर विद्या महिला संकुल संगठन के प्रतिनिधियों ने इसे बिहान दीदियों के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण बताया। उन्होंने भविष्य में भी वनोपज आधारित आजीविका गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संकुल संगठन की अध्यक्ष श्रीमती भी