टेहका के सूकर फार्म मे अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि

बलौदाबाजार, 17 सितम्बर 2026/sns/- विकासखंड भाटापारा अंतर्गत ग्राम टेहका स्थित सूकर फार्म के सूअरों मे अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि एनआईएचएसएडी भोपाल की जांच रिपोर्ट मे की गई है। इस रिपोर्ट मे आधार पर कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने उक्त सूकर फार्म के 2 किलोमीटर की परिधि को इन्फेक्टेड जोन एवं 10 किलोमीटर तक को सर्विलेंस जोn 6 माह तक की अवधि के लिये घोषित किया है।

आदेशानुसार इन्फेक्टेड जोन से सूकर उत्पादन क्यो आवाजाही पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी एवं सर्विलेंस जोन मे सूकर आदि के मार्केट एवं दुकान पूर्णतः बंद रखी जाएगी।जिले मे किसी भीं नागरिक द्वारा किसी प्रकार की अफवाह नहीं फैलाई जाएगी।किसी भी व्यक्ति द्वारा उपर्युक्त प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करने पर उनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता,पशुओं मे संक्रामक रोगों का नियंत्रण अधिनियम 2009 एवं अन्य सुसंगत विधिक प्रावधानों के तहत दंडातमक कार्यवाही की जाएगी।आपात काल हेतु जिला कंट्रोल रूम नंबर बलौदाबाजार मे रेपिड रिस्पॉन्स टीम के नोडल अधिकारी डॉ वर्षा शर्मा मोबाइल नंबर 9826650630 पर सम्पर्क किया जा सकता है।सर्विलेंस जोन की परिधि मे लगभग 24 गांव आ रहे हैं।

आरआरटी के द्वारा अफ्रीकन स्वाइन फीवर के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी देते हुए बताया गया कि यह एक विषाणु जनित रोग है, जो सूकरों के लिए अत्यधिक संक्रामक है, परंतु सूकर के द्वारा मनुष्यों में यह रोग नहीं फैलता है। राज्य स्तरीय रोग अन्वेषण प्रयोगशाला की टीम के निर्देशानुसार आरआरटी टीम द्वारा सभी सूकरों को एसओपी के मानक के आधार पर कलिंग, बरियल डिस्पोजल एवं सेनिटाइजेशन की कार्यवाही की गयी।

About The Author