1.51 लाख ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाया कबीरधाम सेवा और संकल्प की रोशनी से रोशन हुआ जिला
कवर्धा, 17 सितंबर 2026/sns/- कबीरधाम जिले में गुरुवार की शाम सिर्फ दीये नहीं जले, बल्कि सेवा, समर्पण और संकल्प की रोशनी भी जगमगाई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिलेभर में लगभग 1 लाख 51 हजार ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया गया। कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और दीप प्रज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया। हजारों दीयों से सजी रंगोली ने मैदान की भव्यता बढ़ाई, वहीं आकाश दीपों के एक साथ आसमान में छोड़े जाने से पूरा वातावरण रोशनी और उत्साह से भर उठा। अभियान में बच्चों, बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं तथा स्काउट-गाइड के सदस्यों सहित सभी वर्गों ने एक साथ दीप प्रज्वलित कर सेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस दौरान भारत माता चैक में भी आर्शीवाद का दिया जलाया गया जहां मंत्री श्री यादव शामिल हुए।
शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की संकल्पित जनसेवा के प्रति आमजन के आभार, शुभाशीष और आशीर्वाद का प्रतीक है। ‘आशीर्वाद का दीया’ के माध्यम से कबीरधाम जिले के लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर अपनी भावनाओं और शुभकामनाओं को रोशनी के रूप में अभिव्यक्त किया है। यह अभियान सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज भगवान विश्वकर्मा की जयंती का पावन अवसर भी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा के संकल्प की पूर्णता 7 अक्टूबर को होने जा रही है। इस अवसर पर जिलेवासी घर-घर दीये जलाकर प्रधानमंत्री जी के प्रति अपना आभार व्यक्त कर रहे हैं और उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
मंत्री श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश की सेवा में 25 वर्षों का महत्वपूर्ण कार्यकाल पूरा किया है। उनके नेतृत्व में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को नई दिशा मिली है। आज कबीरधाम जिले के लोगों ने प्रधानमंत्री जी के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त करते हुए आशीर्वाद का दीया जलाया है। उन्होंने इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनसेवा का यह संकल्प निरंतर मजबूत होता रहे और देश विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की ओर आगे बढ़े। इस अवसर पर कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्रवंशी, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी, श्री मुकेश ठाकुर, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव, जिला पंचायत सीईओं श्री अभिषेक अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि, बच्चों, बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं तथा स्काउट-गाइड के छात्र उपस्थित थे।
हजारों दीयों से सजी रंगोली ने बिखेरी अद्भुत छटा
कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में ‘25 वर्ष सेवा संकल्प’ और ‘आशीर्वाद का दिया से आकर्षक रंगोली तैयार की गई। शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव सहित उपस्थित अतिथियों और नागरिकों ने दीप प्रज्वलित किए। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा और रंगोली ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया।
गांव से शहर तक दिखा जनभागीदारी का उत्साह
‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर जिले के गांवों और शहरों में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। लोगों ने अपने घरों, प्रतिष्ठानों और विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलित कर अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप दिया। जिलेभर में 1.51 लाख दीपों का प्रज्वलन सेवा और संकल्प के प्रति लोगों की सामूहिक भावना का प्रतीक बना।
दीपों की रोशनी में विकसित भारत का संकल्प
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दीप प्रज्वलित कर सेवा और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को आगे बढ़ाने की भावना व्यक्त की। गांव से शहर तक जलाए गए दीपों ने सेवा, एकजुटता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का संदेश दिया।