23 सितंबर को 370 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए जिला स्तरीय रोजगार मेला

कवर्धा, 18 सितंबर 2026/sns/- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा निजी क्षेत्र में रोजगार के इच्छुक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 23 सितंबर 2026, बुधवार को जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर, काली माता मंदिर के पास, ठाकुर पारा, कवर्धा में आयोजित होगा।
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 370 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें तकनीकी एवं गैर-तकनीकी दोनों प्रकार के पद शामिल हैं। रोजगार मेले में स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर, अश्र्व फाउंडेशनध्सिक्योरिटी एवं एचआर सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर तथा प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, अंजोरा, जिला दुर्ग द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार रोजगार मेले में शामिल होने के लिए इच्छुक आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं से स्नातक एवं संबंधित तकनीकी योग्यता निर्धारित की गई है। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को पद एवं नियोजक के अनुसार लगभग 10 हजार से 18 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन प्राप्त होगा। रोजगार मेला निजी क्षेत्र में रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए पूर्णतः निःशुल्क है। इच्छुक आवेदक रोजगार मेले में शामिल होकर संबंधित नियोजकों के समक्ष साक्षात्कार दे सकते हैं।
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए इच्छुक आवेदकों को मेले में उपस्थित होने से पूर्व रोजगार पंजीयन एवं रोजगार मेला पोर्टल पर पंजीयन करना अनिवार्य है। पंजीयन के पश्चात आवेदक 23 सितंबर को अपने समस्त शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों की मूल प्रति तथा छायाप्रतियों के साथ रोजगार मेले में उपस्थित होकर साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। रिक्त पदों, पदनाम, शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य आवश्यक जानकारी का विस्तृत विवरण संबंधित विभागीय वेबपोर्टल पर रोजगार मेला के माध्यम से देखा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, कबीरधाम के दूरभाष क्रमांक 07741-299344 पर संपर्क किया जा सकता है।

About The Author