प्रधानमंत्री आवास योजना से मनोहर मल्लाह का पक्का हुआ आशियाना, साकार हुआ अपने घर का सपना

मुंगेली, 18 सितंबर 2026/sns/- अपने परिवार के लिए एक सुरक्षित और पक्का घर हर व्यक्ति की प्राथमिक जरूरत और जीवन का महत्वपूर्ण सपना होता है। मुंगेली के परमहंस वार्ड निवासी श्री मनोहर मल्लाह के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना यह सपना पूरा करने का माध्यम बनी। योजना के तहत मिले लाभ से उनका पक्का आवास तैयार हुआ है, जिससे परिवार को सुरक्षित और बेहतर आवास की सुविधा मिली है। आर्थिक परिस्थितियों के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए आसान नहीं था। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्राप्त सहायता ने उनके लिए अपने घर के निर्माण की राह आसान की। अब उनका परिवार अपने पक्के मकान में सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रहा है।
नए आवास के निर्माण से मनोहर मल्लाह के परिवार में खुशी का माहौल है। पक्का मकान मिलने से परिवार को बारिश, गर्मी और अन्य मौसम संबंधी परेशानियों से राहत मिली है। अपने घर की सुविधा ने परिवार में सुरक्षा, स्थिरता और आत्मविश्वास को बढ़ाया है। मनोहर मल्लाह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पक्का घर उनके परिवार के लिए सिर्फ एक मकान नहीं, बल्कि सुरक्षित और बेहतर भविष्य की नींव है। वर्षों से अपने घर को लेकर देखे गए सपने को अब साकार होते देख परिवार में खुशी है।

About The Author