संभागायुक्त कार्यालय में प्रज्ज्वलित हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’

अम्बिकापुर, 18 सितम्बर 2026/sns/-  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ पहल के अंतर्गत सरगुजा संभागायुक्त कार्यालय में दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इस अवसर पर सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने दीप प्रज्ज्वलित किया। वहीं अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए दीप जलाकर सेवा, समर्पण, आभार और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

About The Author