खेदीबाई का घर का सपना हुआ साकार

दुर्ग, 18 सितम्बर 2026/sns/- देश के प्रधानमंत्री जी की अनवरत 25 वर्षों की सेवा एवं समर्पण अंतर्गत संचालित महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना से खेदी बाई के घर बनाने का सपना साकार हुआ है। घर बनने से जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आया है। दुर्ग शहर के पंचशील नगर वार्ड क्रमांक 1 में रहने वाली श्रीमती खेदी बाई सिन्हा के पति की मृत्यु एक सड़क दुर्घटना में हो गई। उन्होंने अपने तीन बच्चों का भरण-पोषण व जीवनयापन के लिए दैनिक मजदूरी के कार्य को अपनाया। बच्चों कीे शिक्षा एवं विवाह कार्य में उनकी जमा पूंजी खर्च हो जाने के कारण खेदीबाई के पक्के घर का सपना अधूरा रह गया। प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने भी निगम कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया। योजनांतर्गत मकान निर्माण की स्वीकृति मिलने पर श्रीमती खेदीबाई के बैंक खाते में सीधे राशि हस्तांतरित की गई है। शासन से प्राप्त राशि पक्के मकान बनाने में सहायक रही। उन्होंने प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार पूर्व की तरह स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य की सेवाएं तो बहुत सालों से देती आ रही है परन्तु पक्का आवास वाला यह योजना अपने-आप ही बहुत ही अलग एवं महत्वपूर्ण है।

About The Author