हाथकरघा पर निर्मित कोसा एवं कॉटन वस्त्रों की प्रदर्शनी सह विक्रय का हुआ शुभारंभ
बलौदाबाजार, 18 सितम्बर 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन ग्रामोद्योग विभाग, एवं ग्रामोद्योग संचालनालय हाथकरघा के सौजन्य से, जिला हाथकरघा कार्यालय बलौदाबाजार के द्वारा बलौदाबाजार शहर के विप्र वाटिका में कोसा एवं कॉटन हाथकरघा वस्त्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल ने किया। प्रदर्शनी का अवलोकन शहर के गणमान्य नागरिकों के द्वारा किया गया तथा बुनकरों द्वारा उत्पादित वस्त्रों की सराहना की गई। राज्य स्तरीय हाथकरघा वस्त्र प्रदर्शनी सह विक्रय में छत्तीसगढ़ प्रदेश के जिला जॉजगीर-चॉपा, रायगढ़, धमतरी, कोरबा, सांरगढ़-बिलाईगढ़ आदि स्थानों से 15 से अधिक बुनकर समितियों के आकर्षक कोसा एवं काटन वस्त्रों का स्टाल सजाया गया है। इन स्टॉलों में कोसा से बने वस्त्र जैसे साड़ी, दुपट्टा, कुर्ती, जैकेट, सॉल, सूती साड़ीयां दुपट्टा, शत प्रतिशत सूती (कॉटन) चादर बेडशीट, पिलो कव्हर, टावेल, गमछा, रुमाल, आदि आकर्षक वस्त्र विक्रय हेतु उपलब्ध है। प्रदर्शनी में कोसा से निर्मित विभिन्न प्रकार के वस्त्र आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। हिंदू धर्म के मान्यता अनुसार पूजा, विवाह एवं अन्य विधि विधान तथा रस्मों में कोसा के वस्त्रों को धारन करना देवी-देवताओं के आसन में बिछाना शुभ माना जाता है इसलिए बलौदाबाजार शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ के इन कोसा वस्त्रों की अच्छी खासी मांग है। इन स्टॉलों पर लगाए गए सभी प्रकार के वस्त्रों पर 20ः की विषेश छूट दी जा रही है जिसका लाभ लेने हेतु बलौदाबाजार शहर तथा आसपास के क्षेत्र के लोग उक्त प्रदर्शनी में पंहुच रहे हैं तथा ग्राहकों के द्वारा अच्छा प्रतिसाद भी दिया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 18 सितम्बर से 24 सितम्बर 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 11 से रात्रि 10 बजे तक खुला रहेगा।