सेवा संकल्प अभियान में मेरे सपनों का भारत पर स्कुली बच्चों ने रखे विचार
बीजापुर, 19 सितम्बर 2026/sns/- सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित स्कूली बच्चों के लिए भाषण प्रतियोगिता में जिले के चारों ब्लॉकों के 790 स्कूलों के बच्चों ने अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन कर भाग लिया। प्रतियोगिता में लगभग 7500 बच्चों ने सेवा के 25 वर्ष अंतर्गत स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, सेना का शौर्य, नया कश्मीर, नक्सलवाद और आगामी 25 वर्षो का सपना अंतर्गत सपनों का भारत, विकसित भारत 2047, नक्सलमुक्त भारत, महिला सशक्तिकरण, कृत्रिम बुद्धिमता का भारत पर उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचारों और कल्पनाओं के माध्यम से भारत के उज्जवल भविष्य की तस्वीर प्रस्तुत की।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जिले में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने प्रस्तुतियों में कहा की उनके सपनों का भारत एैसा हो जहां प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ वैज्ञानिक सोच विकसित करने वाला वातावरण मिले। इसके साथ ही बच्चों ने उभरती हुई तकनीक आर्टीफिशियल इंटेलिजेेंस की संभावनाओं और उसके शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, विज्ञान एवं तकनीक सहित विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग पर अपनी बात रखी। स्वच्छ भारत विषय पर विद्यार्थियों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्की प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। स्वच्छ गांव-स्वच्छ शहर, स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ्य एवं विकसित भारत की मजबूत नीव है।
भाषण प्रतियोगिा में विद्यार्थियों ने सेना के शौर्य को नमन करते हुए भारतीय सेना के साहस अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण को भी याद किया। विद्यार्थियों ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा में हमारे जवानों का योगदान प्रत्येक नागरिक के लिये प्रेरणा का स्त्रोत है। नक्सलमुक्त भारत पर अपनी बात रखते हुए विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ और बीजापुर जैसे क्षेत्र में नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में शांति, शिक्षा और विकास की आवश्यकता पर भी अपने विचार व्यक्त करते हुए स्थायी शांति के लिये शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास के अवसर जनजन तक पहुंचाने की बात रखी।